एक नशा, एक गीत, एक दर्द

हरे वृक्ष की टहनियों पर 
अनायास
खिल गए हैं अनगिनत लाल फूल
कुछ वैसा ही
जैसा - किसी बेवा की मांग में फिर से सिन्दूर
पावलो नेरूदा ने लिखा - दर्द
या, ब्रेख्त ने सहा दर्द, या मुक्तिबोध ने
चाँद को देखकर
भरी आह !
 तो फिर इस बहाने 
चले आते हैं फूल जेहन में
उठती है दिशाहीन ध्वनियाँ  
टकराते हैं शोर आपस में ख़ामोशी से 
कि कौन कहता है
जीना एक नशा है ?
कि हमने जो गढ़ा है 
वह मुकम्मल एक गीत है ?
कि कौन कहता है 
हमने जो सहा वह बहुत सहा ?
कोई पत्ता बेचैन नहीं
सागर कि कोई बूँद नहीं
या कोई उदास शाम नहीं
यह सीमन- द- वुवा नहीं - सार्त्र नहीं
यह नशा नहीं गीत नहीं कविता नहीं
यह सदियुं से, खूंटे से बंधी 
एक तस्वीर है - सदियों से 
मीलों से आती एक अनसुनी आवाज़ है !!!       
       

Comments

Popular posts from this blog

Words to Learn By by John C. Maxwell

15 Rules of Negotiating by Harvey Mackay